ओमदत्त आर्य

 

किरतपुर के पास के ग्राम अब्दुल फजलपुर में 31 जुलाई  1940 में  जन्में ओमदत्त आर्य बिजनौर की भाषा  और बिजनौर की ग्रामीण भाषा  के शब्द संचय का  ऐसा कार्य किया ,  शायद ही कोई कर पाएं। वे अपने शोध के लिए गांव− गांव गए।ग्रामीण शब्द जाने । उन्हें संग्रहित किया ।  इसका नाम है−  बिजनौर क्षेत्र की ग्रामोद्योग-संबंधी शब्दावली का अध्ययन।  इसमें दुर्लभ शब्द संग्रह है।  आज तो इन्में से काफी शब्द विलुप्त  हो गए होंगे।

एक बात और आर्य जी मेरे से दस साल बड़े  है किंतु जब भी मिले मित्रवत प्यार दिया।लगभग  एक साल पूर्व मेरा  इनसे  मिलने  का मन हुआ। नई  बस्ती में कर्बला के पास बने इनके घर पंहुच गया।  इनके बेटे चारूदत्त ने बताया कि दो साल से  इनकी स्मृति  नही हैं। मेरी जानकारी मिलने पर आर्य जी आए।  बात करते रहे फिर अपनी  पुस्तक लेकर आए।  बेटे चारू से कहने लगे कि इनका नाम लिख दो। मैंने चारू को मना कर दिया। कहाकि नाम खुद लिखो।आर्य जी ने अपनी याद से मेरा  नाम लिखा। तारीख जरूर बेटे  से पूछी। कुछ देर बाद उठकर चले गये।

मुझे लगा कि  आर्य जी की स्मृति ठीक है, किंतु इस सबका  कारण सोसायटी न मिलना  है। आज की पीढ़ी मां बाप की सेवा तो बहुत कर रही है  किंतु उन्हें घर में सजाकर  रखा हुआ  है। मित्रों और परिचितों से दूर।  यदि ये घूमने जाते रहें लोगों  से मिलते रहे।  हंसे। बोलें।  बात करें  तो  पुरानी हालत में लौट सकते हैं।

आरय जी का परिचय

  माताश्री : स्व० (भगवानदेई)

  • पिताश्री : स्व० मंगूलाल शर्मा
  • धर्मपत्नी : स्व० निर्मला शर्मा
  • शिक्षा : एम०ए० (हिंदी एवं अर्थशास्त्र); बी०एड०; पीएच०डी० (हिंदी) रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली।
  • कार्यक्षेत्र : शिक्षा एवं समाजसेवा। पूर्व कार्यालय अधीक्षक; प्राध्यापक हिंदी विभाग, संप्रति विशेष कार्यकारी अधिकारी (प्रबंधकीय व्यवस्था के अंतर्गत) वर्धमान कालेज, बिजनौर (उ०प्र०)
  • संस्था संबद्धता : माँ केलादेवी स्मृति ग्रामोद्योग विकास समिति, नौरंगाबाद (धामपुर) बिजनौर के मंत्री; एम०के०डी० चिल्ड्रंस स्कूल धामपुर के संरक्षक; एन०एस०एम० एजू०वि०डे० सोसायटी, बिजनौर के अध्यक्ष; निर्मला शर्मा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बिजनौर के अध्यक्ष।
  • विधाएँ : काव्य, निबंध एवं भाषाविज्ञान; कला एवं शिल्प।
  • कृतियाँ : बिजनौर क्षेत्र की ग्रामोद्योग-संबंधी शब्दावली का अध्ययन (शोध); जीवन-धारा (काव्य-संग्रह); खोजें जीवन-सत्य, अपनी एक लकीर (दोहावली), फूलों की महक, चलो चलें चौपाल (निबंधावली), ईश्वर में विश्वास (भक्ति काव्य-संग्रह); विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में कविताओं, निबंधों का प्रकाशन; आकाशवाणी नजीबाबाद से वार्ताएँ प्रसारित।
  • पता : नई बस्ती, बी-14, बिजनौर 246701 (उ०प्र०)
  • दूरभाष : 01342-262905
  • मोबाइल : 09412635587


Comments

Popular posts from this blog

हल्दौर रियासत

बिजनौर है जाहरवीर की ननसाल

तारीख ए सरकशे जिला बिजनौर लेखक सर सैयद अहमद खां