नजीबाबाद तहसील के गांव छितावर मे असगर अली की हत्या 1857 मे उथल पुथल
1857 का विद्रोह भारतीय इतिहास का ऐसा दौर था जिसमें अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष के साथ साथ स्थानीय सत्ता संघर्ष, पुरानी रंजिशें और सामाजिक तनाव अनेकों स्थानों पर हिंसक रूप में सामने आए बिजनौर भी इन घटनाओं से अछूता नहीं रहा था
एतिहासिक घटनाओं में छितावर का वह प्रसंग शामिल है जिसका उल्लेख सर सैयद अहमद खाँ की पुस्तक तारीख़-ए-सरकशी-ए-जिला बिजनौर के चौथे अध्याय के तीसरे उपखंड में छितावर से जुड़ी एक गंभीर घटना का विवरण मिलता है।
8 अगस्त 1857 छितावर गांव में असगर अली नामक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी लेखक ने असगर अली को एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में वर्णित कर उल्लेख किया है कि उनके तथा हत्या करने वालों के बीच लंबे समय से दुश्मनी चली आ रही थी हत्या के बाद असगर अली के शव को पैर से रस्सी बांधकर घसीटा भी गया था उस दौर किरतपुर से सिसौना साहबपुरा तक गांव मे उथल पुथल मची हुई थी शहर से गावों तक सत्ता और प्रशासन को लेकर विभिन्न पक्षों के बीच संघर्ष चल रहे थे नजीबाबाद के नवाब नवाब महमूद खाँ स्थानीय चौधरियों और दूसरे प्रभावशाली पक्षों के बीच हुए टकरावों का भी विवरण मिलता है।
उस दौर में सरकारी प्रतिष्ठानों पर हमले आगजनी लूटपाट और स्थानीय समूहों के बीच हिंसक झड़पों की घटनाएं सवाहेड़ी मे खारी जुलाहो और बिसातियो से मारपीट संबंधित घटनाओं का भी उल्लेख मिलता है इन विवरणों से स्पष्ट होता है कि जिले की परिस्थितियां एकरूप नहीं थीं अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध विद्रोह स्थानीय प्रभुत्व की प्रतिस्पर्धा और पुरानी सामाजिक दुश्मनियां कई बार एक-दूसरे से जुड़ती दिखाई देती हैं।
छितावर की घटना में असगर अली का नाम दर्ज होना स्थानीय इतिहास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। लेकिन उपलब्ध प्रकाशित विवरण के आधार पर उनकी पूरी पारिवारिक पहचान स्थापित नहीं मिलती उनके पिता का नाम परिवार की वंशावली पेशा संपत्ति और सामाजिक संबंधों के बारे में प्रमाणित जानकारी नही मिली मेरे शोध मे पुराने राजस्व एवं बंदोबस्त अभिलेख वक्फ से संबंधित दस्तावेज पारिवारिक शजरे और स्थानीय ऐतिहासिक अभिलेख गांव के पुराने परिवारों में सुरक्षित दस्तावेज और पीढ़ियों से चली आ रही मौखिक परंपराएं भी असगर अली की वंशावली नही खोज सकी
नोट:- छितावर में 1857 के दौरान घटित एक हिंसक घटना के ऐतिहासिक उल्लेख की पड़ताल सर सैयद अहमद खाँ की पुस्तक तारीख़-ए-सरकशी-ए-जिला बिजनौर के आधार पर की गयी हैं
~तैय्यब अली स्वतंत्र लेखक एवं स्थानीय इतिहास शोधकर्ता, बिजनौर
Comments