लुइस ली पार्कर स्कूल


 बिजनौर का ऐतिहासिक विद्यालय 1859 से शुरू हुई मिशनरी गतिविधियों से 1916 के ऐतिहासिक विद्यालय भवन तक की कहानी 


अमेरिकी मेथोडिस्ट मिशनरी रेवरेंड एडविन वॉलेस पार्कर अपनी पत्नी लुइस ली पार्कर



के साथ 1859 मे बिजनौर पहुंचे सन 1877 मर श्रीमती मैकहेनरी द्वारा इस बालिका आवासीय विद्यालय की शुरुआत 1880 मे इस विद्यालय के लिए सरकारी आर्थिक सहायता 1914 मे ऐलिस मीन्स का बिजनौर में विद्यालय के शैक्षिक कार्य से जुड़ना 1916 मे लोइस ली पार्कर के नाम वाले नए विद्यालय भवन का बिशप वॉर्न द्वारा उद्घाटन 1921 में विद्यालय के नाम का उल्लेख मिलता हैं 


जब भी बिजनौर के इतिहास की चर्चा होती है तो अक्सर बात नवाबों जमींदारों रियासतों ब्रिटिश अधिकारियों और 1857 के विद्रोह तक पहुंच जाती है इतिहास की घटनाओं अलग ही महत्व है 

बिजनौर का इतिहास एसी पुरानी इमारतों में भी छिपा है जिनके सामने से हम रोज गुजरते हैं शहर के पुराने विद्यालय अस्पताल चर्च पुस्तकालय डाकघर धर्मशाला सराय और सार्वजनिक भवन भी अपने भीतर एक लंबा इतिहास समेटे हुए हैं


इतिहास के अनदेखे अध्याय


उदाहरण के लिए बिजनौर का लोइस ली पार्कर गर्ल्स स्कूल ही देख लीजिए इस विद्यालय का इतिहास 19वीं शताब्दी में महिला शिक्षा के शुरुआती प्रयासों से जुड़ा है 19 अक्टूबर 1859 को अमेरिकी मेथोडिस्ट मिशनरी एडविन वॉलेस पार्कर और उनकी पत्नी लोइस ली पार्कर बिजनौर पहुंचे उस सके बाद 1877 में श्रीमती मैकहेनरी ने यहां बालिकाओं के लिए आवासीय विद्यालय शुरू किया शुरुआती दौर में छात्राओं की संख्या बहुत कम थी लेकिन समय के साथ यह संस्था विकसित हुई।


1916 को बिशप वॉर्न ने विद्यालय के नए भवन का उद्घाटन किया लोइस ली पार्कर के सम्मान में इस भवन का नाम रखा गया यह केवल एक विद्यालय की स्थापना की कहानी नहीं है बल्कि उस दौर में महिला शिक्षा के लिए किए गए प्रयासों और बिजनौर के सामाजिक इतिहास का महत्वपूर्ण दस्तावेज है।


एसे पुराने भवनों को केवल खंडहर मत समझिए


किसी पुराने अस्पताल की इमारत अपने समय की चिकित्सा व्यवस्था के बारे में बता सकती है पुराना डाकघर उस दौर की संचार व्यवस्था का परिचय दे सकता है कोई पुराना चर्च धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का इतिहास सामने ला सकता है पुस्तकालय किसी शहर की बौद्धिक और साहित्यिक परंपरा का प्रमाण हो सकता है।


इसी तरह पुराने मकान हवेलियां और सार्वजनिक भवन तत्कालीन वास्तुकला निर्माण शैली सामाजिक स्थिति और स्थानीय कारीगरों की कला को समझने में मदद करते हैं दुर्भाग्य से हम अक्सर एसी इमारतों को केवल पुरानी या अनुपयोगी संपत्ति मानकर छोड़ देते हैं कई भवनों की पहचान मिट रही है पुराने नामपट्ट गायब हो रहे हैं और महत्वपूर्ण दस्तावेज धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं।


इतिहास को सहेजना क्यों जरूरी है?


इतिहास लिखना केवल किसी घटना की तारीख और उसमें शामिल व्यक्तियों के नाम दर्ज करना नहीं है वास्तविक इतिहास के लिए पुराने दस्तावेजों सरकारी अभिलेखों गजेटियर समाचार पत्रों नक्शों तस्वीरों शिलालेखों और स्थानीय लोगों की स्मृतियों का अध्ययन करना पड़ता है।


बिजनौर के पुराने इतिहास को समझने के लिए ब्रिटिशकालीन गजेटियर राजस्व अभिलेख सर सैय्यद साहब की पुस्तक मिशनरी रिपोर्ट नगर निकाय के रिकॉर्ड और पुराने समाचार पत्र महत्वपूर्ण स्रोत बन सकते हैं साथ ही उन बुजुर्गों से बातचीत करना भी जरूरी है जिन्होंने इन इमारतों को अपने समय में देखा और उनके बदलते स्वरूप के साक्षी रहे हैं।


मेरी कोशिश बिजनौर की विरासत का दस्तावेजीकरण


एक इतिहास प्रेमी और संग्रहकर्ता के रूप में मेरी रुचि केवल इतिहास पढ़ने या लिखने तक सीमित नहीं है पुराने दस्तावेजों को खोजना ऐतिहासिक तस्वीरों को संग्रहित करना पुराने पत्रों और अभिलेखों का अध्ययन करना तथा स्थानीय इतिहास की अनसुनी कहानियों को सामने लाना भी इस प्रयास का हिस्सा है।


मेरा मानना है कि बिजनौर की ऐतिहासिक विरासत को व्यवस्थित रूप से दर्ज किया जाना चाहिए।


शहर के पुराने भवनों की तस्वीरें ली जाएं उनकी स्थापना और निर्माण से संबंधित जानकारी जुटाई जाए पुराने नामपट्ट शिलालेख और दस्तावेज सुरक्षित किए जाएं जहां जानकारी उपलब्ध न हो वहां शोध किया जाए और जहां प्रमाण न मिलें वहां अनुमान को इतिहास बनाकर प्रस्तुत न किया जाए यह काम किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है।


यदि किसी परिवार के पास पुराने बिजनौर की तस्वीरें पत्र दस्तावेज नक्शे विद्यालयों के प्रमाणपत्र पुराने रजिस्टर या किसी ऐतिहासिक इमारत से जुड़ी जानकारी है तो उन्हें सुरक्षित रखना चाहिए। संभव है कि आज हमारे लिए सामान्य दिखने वाला कोई पुराना कागज आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण ऐतिहासिक प्रमाण बन जाए।


हम अक्सर आने वाली पीढ़ियों से कहते हैं कि अपने शहर और जिले के इतिहास को जानिए लेकिन इसके लिए जरूरी है कि हम उनके सामने प्रमाणों के साथ इतिहास प्रस्तुत करें हमारे पूर्वजों ने जिन इमारतों का निर्माण कराया जिन संस्थाओं की स्थापना की और जिन सामाजिक परिवर्तनों की शुरुआत की वे सब हमारी सामूहिक विरासत हैं।


इतिहास केवल नवाबों राजाओं जमींदारों और ब्रिटिश अधिकारियों का नहीं होता इतिहास उन शिक्षकों का भी होता है जिन्होंने पीढ़ियों को पढ़ाया उन चिकित्सकों का भी जिन्होंने लोगों का उपचार किया उन सामाजिक कार्यकर्ताओं का भी जिन्होंने बदलाव की शुरुआत की और उन सामान्य लोगों का भी जिन्होंने अपने श्रम से शहर को बनाया।


पुरानी इमारतें खामोश जरूर होती हैं लेकिन उनके भीतर इतिहास बोलता है जरूरत केवल उसे सुनने समझने और प्रमाणों के साथ दर्ज करने की है मेरी कोशिश है कि बिजनौर की ऐसी ही भूली-बिसरी ऐतिहासिक धरोहरों को खोजा जाए उनके दस्तावेज जुटाए जाएं और इस शहर के अतीत को आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित किया जाए।


क्योंकि जिस समाज को अपने अतीत की जानकारी नहीं होती वह अपनी पहचान के अनेक महत्वपूर्ण अध्याय खो देता है।


तैय्यब अली स्वतंत्र लेखक इतिहास प्रेमी एवं संग्रहकर्ता बिजनौर

Comments

Popular posts from this blog

तारीख ए सरकशे जिला बिजनौर लेखक सर सैयद अहमद खां

हल्दौर रियासत

बिजनौर है जाहरवीर की ननसाल