सैय्यद सज्जाद हैदर यलदरम

 साहित्यिक विरासत के सितारे सैय्यद सज्जाद हैदर यलदरम 📜📖


नहटौर की शान थे सैय्यद सज्जाद हैदर यलदरम उर्दू साहित्य और अलीगढ़ के शैक्षणिक इतिहास की भी महत्वपूर्ण शख्सियत थे पुत्री क़ुर्रतुलऐन हैदर भारतीय उपमहाद्वीप की प्रतिष्ठित उपन्यासकार थी पत्नी नज़र सज्जाद हैदर भी उपन्यास और कहानियां लिखती थीं उनका साहित्यिक नाम बिन्त-ए-नज़रुल बाक़र था।


अदब रुतबा रियासत और एक भूली-बिसरी विरासत की कहानी


बिजनौर जिले का खूबसूरत कस्बा नहटौर केवल अपनी ऐतिहासिक इमारतों हवेलियों और पुराने त्यागी सैय्यद जमींदार परिवारों के लिए ही प्रसिद्ध नहीं रहा बल्कि इसने उर्दू साहित्य को भी एक  अनमोल व्यक्तित्व दिया है नाम था सैय्यद सज्जाद हैदर यलदरम 


सैय्यद सज्जाद हैदर यलदरम का जन्म 10 जून 1880 को कस्बा नहटौर में हुआ था वे उर्दू के प्रसिद्ध लेखक साहित्यकार और ब्रिटिशकालीन  प्रशासनिक अधिकारी भी थे उनकी पत्नी नजर सज्जाद हैदर (नजर बिन्ते बाकिर) भी उर्दू साहित्य की प्रतिष्ठित लेखिका थीं।


साहित्य से लेकर विदेशों तक पहचान


सज्जाद हैदर यलदरम केवल उर्दू के लेखक ही नहीं थे बल्कि ब्रिटिश शासन के दौरान उन्होंने राजनयिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियां भी  निभाईं। उनका कार्यक्षेत्र में ईरान इराक और तुर्की जैसे देश शामिल रहे वे अंडमान-निकोबार में रेवेन्यू कमिश्नर के पद पर भी तैनात रहे बाद में उनका स्थानांतरण लखनऊ हुआ।


उनका व्यक्तित्व साहित्य, प्रशासनिक अनुभव और अंतरराष्ट्रीय संपर्कों का अनूठा संगम था नहटौर में पुश्तैनी हवेली और खानदानी विरासत


ब्रिटिशकाल में सज्जाद हैदर यलदरम का परिवार नहटौर के प्रमुख और बड़े जमींदार परिवारों में गिना जाता था। नहटौर के आसपास आम और अमरूद के विशाल बाग उनके परिवार की जागीर का हिस्सा बताए जाते हैं।


आज भी नहटौर में उनके परिवार का पुश्तैनी मकान और खानदानी कब्रिस्तान मौजूद होने की  जानकारी मिलती है मगर पुख्ता तथ्य नही मिलते 

उनका परिवार केवल संपन्नता के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान के लिए भी जाना जाता था।


देहरादून के डालनवाला में भी था बड़ा घर


ब्रिटिशकालीन भारत में देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में भी उनका एक बड़ा आवास था। विदेशों से लौटने पर सैय्यद सज्जाद हैदर यलदरम और उनकी पत्नी नजर सज्जाद हैदर यहां ठहरा करते थे।


उनके पास उस समय की दुर्लभ मोटरकारें भी थीं। एक कार को ऑकलैंड और दूसरी को हिलमैन बताया जाता है। उस दौर में भारत में मोटरकार रखना भी बड़े संपन्न और प्रतिष्ठित परिवारों की पहचान हुआ करता था।


उस समय के संभ्रांत लोगों की जीवनशैली में एक अलग सादगी और गरिमा दिखाई देती थी। आज की तरह अपनी संपन्नता का प्रदर्शन करना प्रतिष्ठा नहीं, बल्कि छिछोरापन समझा जाता था।


नहटौर की समृद्ध संस्कृति और यलदरम की यादें


जब भी नहटौर जाना होता है और इस कस्बे के पुराने राजसी ठाठ-बाट, हवेलियों और प्रतिष्ठित परिवारों की चर्चा होती है, तो मेरे मन में सबसे पहले सैय्यद सज्जाद हैदर यलदरम का नाम आता है।


नहटौर कभी गांगन नदी, झीलों, बाग-बगीचों और खूबसूरत हवेलियों वाला समृद्ध कस्बा हुआ करता था यहां राय साहबों त्यागियों और सैय्यद जमींदारों के बड़े-बड़े मकान और महल इसकी सामाजिक एवं सांस्कृतिक समृद्धि की कहानी कहते थे।


सज्जाद हैदर यलदरम की लेखनी में उस दौर के समाज, संस्कृति और जीवनशैली की झलक दिखाई देती है। उनकी रचनाएं केवल साहित्यिक कृतियां नहीं, बल्कि अपने समय और समाज को समझने का माध्यम भी हैं।


विभाजन के बाद बिखर गया परिवार

12 अप्रैल 1943 को लखनऊ में सैय्यद सज्जाद हैदर यलदरम का निधन हो गया।


इसके बाद 1947 के भारत विभाजन के दौरान उनके भाई-बहन, बेटे और परिवार के अन्य सदस्य पाकिस्तान चले गए। समय के साथ परिवार की भौगोलिक दूरी बढ़ती गई, लेकिन नहटौर से जुड़ी उनकी स्मृतियां और साहित्यिक विरासत आज भी इतिहास का हिस्सा हैं।


एक संग्रहकर्ता की नजर से


आज भले ही सैय्यद सज्जाद हैदर यलदरम का परिवार नहटौर में नहीं रहता, लेकिन उनकी कालजयी रचनाएं, बहुमुखी प्रतिभा और व्यक्तित्व नहटौर की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।


इतिहास केवल किलों, महलों और शासकों की कहानियों से नहीं बनता। इतिहास उन लेखकों, विचारकों और परिवारों से भी बनता है, जिन्होंने अपने समय को अपनी लेखनी और कर्मों से दर्ज किया।


नहटौर की इस साहित्यिक विरासत को सहेजना और अगली पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।


सैय्यद सज्जाद हैदर यलदरम केवल नहटौर के नहीं, बल्कि उर्दू अदब और भारतीय सांस्कृतिक इतिहास की अनमोल धरोहर हैं।


तैय्यब अली स्वतंत्र लेखक बिजनौर


Comments

Popular posts from this blog

तारीख ए सरकशे जिला बिजनौर लेखक सर सैयद अहमद खां

हल्दौर रियासत

बिजनौर है जाहरवीर की ननसाल