स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शकीलुर्रहमान का निधन
- Get link
- X
- Other Apps
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शकीलुर्रहमान का निधन

नजीबाबाद (बिजनौर): अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शकीलुर्रहमान
नजीबाबाद (बिजनौर): अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रहे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शकीलुर्रहमान (94 वर्ष) का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। अस्र की नमाज के बाद राजकीय सम्मान के साथ उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। उनके जनाजे में प्रशासनिक एवं पुलिस अफसरों के साथ-साथ बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारी शामिल रहे।
धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान निवासी शकीलुर्रहमान ने सन् 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान धामपुर के एक डाकघर में आग लगा दी थी। इस मामले में अंग्रेजी हुकूमत ने उन्हें गिरफ्तार कर इंडोनेशिया की जेल में बंद कर दिया था। शकीलुर्रहमान नेताजी सुभाष चंद्र बोस से बेहद प्रभावित थे। देश की आजादी के बाद शकीलुर्रहमान की तैनाती बतौर शिक्षक महात्मा गांधी इंटर कालेज नजीबाबाद में हुई। इसके बाद से वह नजीबाबाद के मोहल्ला मुनीरगंज में रह रहे थे।
शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे 94 साल की उम्र में शकीलुर्रहमान का निधन हो गया
जागरण 30 जनवरी 2015
Comments