Skip to main content

बिजनोर साहनपुर काकरण जाट रियासत


।। बिजनोर साहनपुर काकरण जाट रियासत ।।



।।

इन्होंने गुरुकुल कांगड़ी हरिद्वार के लिए जमीन दी जो आज भी 1st year में पड्या जाता है ।।
भाजपा सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह के पिता राजा स्व० देवेंद्र सिंह ने 12 वर्ष की आयु में लालढांग के पास चमरिया के जंगल में शेर को मार गिराया था। उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से एमबीए किया था और 1960 में इंडियन शिकार एंड टूरिस्ट कंपनी बनाई थी।
कालाडूंगी के जंगल में उन्होंने विश्व का सबसे बड़ा 12 फिट एक इंच का शेर मारा था, जो आज भी अमेरिका के स्मिथ सोनियन इंस्ट्टीयूट के संग्रहालय में रखा हुआ है।
इस खानदान के जन्म दाता नाहर सिंह जी को माना जाता है। नाहरसिंह के पुत्र बसरूसिंह जींद से सन 1600 में यहाँ आबाद हुए थे। उस समय जहांगीर भारत के शासक थे उनकी सेना में रहकर इन लोगों ने बड़ा सम्मान प्राप्त किया था। बसरूसिंह के छोटे लड़के तेगसिंह जी ने बादशाह जहांगीर से जलालाबाद, किरतपुर और मडाँवर के परगने में 660 मौजे प्राप्त किये थे। इन्हें राय का खिताब भी मिला था। यह खिताब आज तक इनके वंश में चला आ रहा है राय भीमसिंह जो उनके दूसरे लड़के थे, रियासत के मालिक हुए। सबलसिंह राजसी ठाट-बाट और चमक-दमक को पसन्द करते थें। उन्होंने अपने नाम से ग्राम पँचायत सबलगढ़ में एक मजबूत किला बनवाया।
सबल सिंह के तीन पुत्र थे, जिनमें से दो उनके जीवित रहते ही मर चुके थे। इसलिए रियासत के मालिक रामबलसिंह हुए। इनके दो पुत्र थे ताराचन्द और सब्बाचन्द। अपने पिता के बाद ताराचन्द ही अपनी पैतृक रियासत के स्वामी हुए। सन् 1752 ई. में ताराचन्द जी का देहान्त हो गया। सब्बाचन्द ने अपने भाई के बाद राज्य की बागडोर अपने हाथ में ले ली। सब्बाचन्द ने रियासत को खूब ही बढ़ाया। कहा जाता है कि उन्होंने गांवों की संख्या 1887 तक कर दी थी। सन् 1784 ई. में मृत्यु हो गई। उनके भतीजे राय जसवंतसिंह गद्दी के अधिकारी हुए।
जसवंतसिंह की गद्दी पर बैठने के एक वर्ष बाद मृत्यु हो गई। चूंकि राय जसवन्तसिंह जी के कोई सन्तान न थी सन् 1817 ई. तक इन्होंने राज किया। इनकी मृत्यु के बाद राव जहान सिंह रियासत के कर्ताधर्ता बने वे सन् 1825 में डाकुओं से सामना करते हुए मारे गए। इसके बाद उनके छोटे भाई राव हिम्मतसिंह मालिक हुए। 45 वर्ष के लम्बे समय तक इन्होंने रियासत का प्रबन्ध कार्य देखा। सन् 1873 में इनकी मोत के बाद इनके बड़े पुत्र राव उमरावसिंह साहनपुर के राव नियुक्त हुए। नौ वर्ष तक इन्होंने राज किया।
सन् 1882 में इनका देहान्त होने के समय इनके भाई डालचन्द नाबालिग थे, इससे रियासत कोर्ट ऑफ वार्डस के अधीन हो गई। डालचन्द का असमय ही सन् 1897. में देहान्त हो गया, इसलिए रियासत राव प्रतापसिंह के कब्जे में आई। कोर्ट ऑफ वार्डस का प्रबन्ध हटा दिया गया। सन् 1902 ई. में राव प्रतापसिंह भी मर गए। उनके एक नाबालिग पुत्र दत्तप्रसादसिंह थे जिन्हें आफताब-जंग भी कहते थे।
रियासत का इन्तजाम उनके चाचा कुवंर भारतसिंह जी के हाथ में आया। भारतसिंह बड़े ही उच्च विचार के और समाजसेवी व्यक्ति थे। शुद्धि-आन्दोलन से तो उनकी सहानुभूति थी ही, जाति-सेवक भी वे ऊंचे दर्जे के थे। राजा भारतसिंह सभी की प्रशंसा के पात्र रहे हैं। कुवर चरतसिंहजी भी योग्य व्यक्तियों में गिने जाते थे।
यह विशेष स्मरण रखने की बात है कि साहनपुर दो रियासतें थीं और दोनों ही जाटों की। एक बुलन्दशहर जिले में थी और दूसरी बिजनौर जिले में मोजूद है।
सन 1967 में राजा देवेंद्र सिंह विधायक चुने गए थे। 1969 में वह पुन: निर्वाचित हुए और सिंचाई मंत्री बने। नजीबाबाद में पूर्वी गंगा नहर उनकी ही देन है। 1985 में वह चांदपुर से विधायक निर्वाचित हुए थे। राजा देवेंद्र सिंह के बेटे कुंवर भारतेंद्र सिंह ने उनकी राजनैतिक विरासत को बढ़ाते हुए वर्ष 2002 में पहली बार बिजनौर सदर सीट से चुनाव लड़ा और विधायक निर्वाचित हुए। साल 2002 में उन्हें सिंचाई मंत्री बनाया गया। उन्होंने अपने पिता की योजना पूर्वी गंगा नहर को सम्पूर्ण कराया। देवेंद्र सिंह के पिता राजा चरत सिंह अंग्रेजों द्वारा पहली बार कराए गए चुनाव मे 1937 में एमएलए बने थे।
वर्तमान में कुँवर भारतेंद्र भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर यहाँ से सांसद है। वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मनोनीत कोर्ट सदस्य भी है।
जाट लै॥

जाटलैंड वैस्ट्रन यूपी से साभार

Comments

Popular posts from this blog

बिजनौर है जाहरवीर की ननसाल

बिजनौर के प्रथम मुस्लिम स्वतंत्राता सेनानी इरफान अलवी

नौलखा बाग' खो रहा है अपना मूलस्वरूप..